{"_id":"699e0648849143496d0526dd","slug":"niju-and-kritika-were-the-top-winners-in-the-mini-half-marathon-kangra-news-c-95-1-kng1005-222157-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मिनी हाफ मैराथन में निजु और कृतिका रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मिनी हाफ मैराथन में निजु और कृतिका रहे अव्वल
Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में आयोजित हॉफ मैराथन में दम दिखाते हुए युवा। स्रोत: आयोजक
शाहपुर (कांगड़ा)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के खेल मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन पर जिला वॉलीबाल संघ ने नशे के खिलाफ मिनी हाॅफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों में निजु धीमान और लड़कियों में कृतिका प्रथम रहीं।
इस मौके पर मुख्यातिथि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय वाॅलीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने मिनी मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली शाहपुर के खेल मैदान से रैत बाजार तक निकली गई और वापस शाहपुर मैदान तक पहुंची।
इस दौरान लड़कों में निजु धीमान के बाद वंश दूसरे, सुरेश तीसरे, अविनाश चौथे, आदित्य पांचवें, आयुष छठे, गौरव सातवें, अंकित आठवें, सुनील नौवें और प्रेम सिंह व इशांत दसवें स्थान पर रहे। लड़कियों में कृतिका के बाद खुशी दूसरे, हर्षिता तीसरे, अवंतिका चौथे, विहानी ठाकुर पांचवें, अंकिता छठे, दिशा ठाकुर सातवें, शिवाली गुलेरिया आठवें, अंकिता कुमार नौवें और दिव्यांशी, सारिका और सुंदरा दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर और अन्य अतिथियों ने 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। मैदान में पसीना बहाने वाले युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को खेलों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा हिमाचल को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश में प्रशिक्षकों की नियुक्तियां अति आवश्यक : अनुराग
शाहपुर में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ प्रदेश में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्तियां अति आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ भी अपनी ओर से विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में दायित्व संभालने पर देश का खेल बजट 800 करोड़ था और आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का खेल बजट 3,700 करोड़ है, जो कि यूपीए सरकार के खेल बजट से लगभग पांच गुणा अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में खेल क्रांति लाने के लिए अपनी खेल-खिलाड़ी हित की नीतियों के माध्यम से वचनबद्धता दोहराई है।
प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के खिलाड़ियों की ओर से पदक जीतने पर या न जीत पाने पर, दोनों परिस्थितियों में मिलते हैं, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। अब जब देश 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है तो ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार को भी इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।