{"_id":"6a8361c271db2731410c7dd4","slug":"new-students-welcomed-at-the-engineering-college-nagrota-bagwan-kangra-news-c-95-1-kng1018-250681-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत
Tue, 18 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सोमवार को सात दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की पहली पत्रिका ''वृत्तांत'' का विमोचन भी किया गया। विधायक आरएस बाली ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक बंसल, पांचों शाखाओं के अध्यक्ष, संकाय सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और व्यावसायिक दक्षताओं से संबंधित विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
निदेशक ने बताया कि महाविद्यालय में इंजीनियरिंग की पांच शाखाओं में कुल 380 सीटें तथा आर्किटेक्चर में 30 सीटें उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग की लगभग 350 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। शेष सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संवाद