{"_id":"6741d6c7bb48c8572c0b2037","slug":"new-rooms-will-be-built-in-pasu-school-devendra-jaggi-kangra-news-c-95-1-kng1002-155641-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासू स्कूल में बनेंगे नए कमरे: देवेंद्र जग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासू स्कूल में बनेंगे नए कमरे: देवेंद्र जग्गी
विज्ञापन
पासू स्कूल के कार्यक्रम में बच्चों के साथ देवेंद्र जग्गी।
ओबीसी भवन और सब्जी मंडी भी जल्द शुरू होगी
स्कूल के वार्षिक समारोह में भवन के मरम्मत कार्यों के लिए दिए दो लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की अगुवाई में पूरे हिमाचल समेत धर्मशाला हलके में सबसे ज्यादा काम हो रहे हैं। कोई भी समस्या आने पर लोग सीधे मुझे फोन कर सकते हैं। यह बात नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने शनिवार को पासू स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में कही। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जग्गी ने कहा कि इस स्कूल में जल्द नए कमरे बनाए जाएंगे।
इसके लिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पंचायत को जल्द एस्टीमेट बनाकर सौंपने को कहा। साथ ही स्कूल भवन के मरम्मत कार्य के लिए दो लाख रुपये मंजूर किए। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला हलके के बाकी स्कूलों में नए कमरे, हाईटेक लाइब्रेरी और भव्य खेल मैदानों को लेकर खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे। पासू में ओबीसी भवन और सब्जी मंडी को जल्द शुरू किया जाएगा। ओबीसी भवन की जल्द फिनिशिंग की जाएगी और इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। सब्जी मंडी की दिक्कतों को भी जल्द ठीक किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद कई लोग देंवेंद्र जग्गी के समक्ष अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने मौके पर कई समस्याएं निपटा दीं। वहीं, कुछेक को विभागों को भेजा है। इस दौरान कुछ लोगों ने दाड़ी मेला मैदान के निचले हिस्से में सोलर लाइट न लग पाने की बात कही। इस पर जग्गी ने कहा कि इन लाइट्स को जल्द लगा दिया जाएगा।