फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New campus of Jawali College will be constructed soon: Chandra

जवाली कॉलेज के नए परिसर का जल्द होगा निर्माण : चंद्र

Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
New campus of Jawali College will be constructed soon: Chandra
जवाली कॉलेज के वा​र्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए कृ​​षि मंत्री चंद्र कुमार। स्
जवाली (कांगड़ा)। डिग्री कॉलेज जवाली काे जल्द नया परिसर मिल जाएगा। परिसर निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से लगाईं आपत्तियों को शीघ्रता से दूर किया जाए। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने रविवार को राजकीय डिग्री कॉलेज जवाली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। इनमें आधुनिक सुविधाएं जैसे इंडोर स्टेडियम, खेल सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार सरकारी संस्थानों को निजी संस्थानों के समकक्ष ही नहीं, बल्कि उनसे अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि वे दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। वहीं, कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले कॉलेज प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

जवाली कॉलेज के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार। स्

जवाली कॉलेज के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed