फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Negligence... along with cement, development work also gets jammed

Kangra News: लापरवाही... सीमेंट के साथ विकास कार्य भी जाम

Sat, 29 Jun 2024 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Negligence... along with cement, development work also gets jammed
जवाली: पंचायत आंबल के वार्ड नं-चार में पत्थर बनी सीमेंट की 50बोरियां।
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबल ठेहडू के वार्ड नंबर चार में लापरवाही के चलते सरकारी सीमेंट की करीब 50 बोरियां पत्थर में तबदील होने का मामला उजागर हुआ है। वार्ड नंबर चार निवासी फौजा कुमार ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन मरलाजमीन दान की थी। इसके बाद पंचायत ने वर्ष 2023 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 बोरी सरकारी सीमेंट वार्ड सदस्य को जारी किया गया। इसको फौजा कुमार की गोशाला में रख दिया गया, लेकिन आज तक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सरकारी सीमेंट की बोरियां पत्थर में तबदील हो गई हैं। सरकारी सीमेंट खराब होने से सरकारी खजाने को भी चूना लगा है। पंचायत प्रतिनिध और सचिव अब एक-दूसरे पर इसका दोष लगा रहा है और अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। आखिरकार इस सरकारी सीमेंट का प्रयोग क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने मांगी मामले की जांच
बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसडीएम जवाली विचित्र सिंह और बीडीओ नगरोटा सूरियां से मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। पंचायत उपप्रधान गणेश शर्मा ने कहा कि पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि और मनरेगा के गत वर्ष सीमेंट सरकार की तरफ से जारी किया गया था, लेकिन समय पर उपयोग न होने से पत्थर बन चुका है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रधान बोले-सचिव ने नहीं डाली निविदा, सचिव ने कहा-वार्ड सदस्य ने नहीं लगवाया काम
पंचायत आंबल ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने कहा कि पहले रास्ते की दिक्कत थी और पंचायत सचिव द्वारा दो साल से निविदा भी नहीं डाली गई, जिस कारण काम नहीं लग पा रहा है और सीमेंट खराब हो गया है। इस संदर्भ में पंचायत सचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि सीमेंट वार्ड सदस्य को जारी किया गया था। उसके द्वारा काम नहीं लगवाया गया और सीमेंट खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed