फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NCC cadets visited Kangra Art Museum

Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने किया कांगड़ा आर्ट म्यूजिम का दौरा

Wed, 12 Jun 2024 05:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets visited Kangra Art Museum
धर्मशाला कॉलेज में एनसीसी के हिम ट्रेक कैंप के छठे दिन सांस्क़ृतिक प्रस्तुति देते हुए कैडेट्स।
धर्मशाला। हिम ट्रैक के छठे दिन कैडेट्स की पहली टोली को कांगड़ा आर्ट म्यूजियम और दूसरी टोली को इंद्रूनाग ले जाया गया। यहां कैडेट्स को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में कैडेट्स को पुराने हिमाचल और इसकी प्रतिष्ठित संस्कृति से रूबरू करवाया गया। कैडेट्स ने मुगल काल से लेकर पिछले 200-300 वर्षों तक लोगों द्वारा पहने जाने वाले विभिन्न प्रकार के कपड़ों और आभूषणों की कई पेंटिंगे देखी। पेंटिंग में बारहमासा और रागों की पेंटिंग्स देखी। इसके अलावा मूर्तियों, आभूषणों, मुखौटों आदि का संग्रह भी देखा। कैडेट्स ने परिसर से धौलाधार की वादियों का आनंद लिया।
विज्ञापन

संध्या में कैडेट्स के लिए इंटर डायरेक्टरेट कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए हुए कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जहां राज्यों की संस्कृति, लोक नृत्य व लोक गीत का भरपूर प्रदर्शन किया गया। रंगारंग प्रोग्राम में पांच डायरेक्टरेट ने भाग लिया, जिसमें उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश एंड चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पठानिया और शशि पठानिया को फूलों के गुलदस्ते के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए हुए कैडेट्स को देवभूमि हिमाचल के इतिहास व परंपरा के विषय में जानकारी दी गई और उन्हें यहां के स्थानिय वनस्पति, प्रदेश के वीरों आदि के विषय में बताया गया। साथ ही कार्यक्रम में शिमला ग्रुप द्वारा हिमाचल प्रदेश का लोक नृत्य नाटी की प्रस्तुतियां दी गई। विभिन्न प्रदेशों से आए कैडेट्स ने कार्यक्रम का अत्यधिक आनंद उठाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed