फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   National Lok Adalat to be held on December 13: Chirag

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को होगी : चिराग

Tue, 04 Nov 2025 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on December 13: Chirag
धर्मशाला। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चिराग भानू सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों तथा उनके अधीनस्थ न्यायालयों में होगा।
विज्ञापन

लोक अदालत में बैंक संबंधित प्रकरण, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चैक बाउंसिंग सहित पूर्व मुकदमेबाजी व लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति मुकदमा दायर करने से पहले ही समझौता करना चाहता है तो वह संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए आम लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उपमंडलीय विधिक सेवा समितियों के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं धर्मशाला 01892-222018, कांगड़ा 01892-264808, देहरा 01970-233599, पालमपुर 01894-231614, नूरपुर 01893-220770, बैजनाथ 01894-262477, जवाली 01893-264307, इंदौरा 01893-241210। जिला प्राधिकरण का मुख्य नंबर 01892-222370। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम जनता से आग्रह किया गया है कि वह 13 दिसंबर की लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed