फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naresh in action mode as soon as he became a councilor, restoration work of Dundi Kuhal started

Kangra News: पार्षद बनते ही एक्शन मोड में नरेश, दूंदी कूहल का बहाली कार्य शुरू

Wed, 03 Jun 2026 07:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Naresh in action mode as soon as he became a councilor, restoration work of Dundi Kuhal started
सकोह की दूंदी कूहल की बहाली के लिए खड्ड में लगाई जेसीबी मशीन। -स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में सकोह वार्ड से जीत दर्ज करने के महज दो दिन बाद ही नवनिर्वाचित पार्षद नरेश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने सकोह क्षेत्र की महत्वपूर्ण दूंदी कूहल को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने वर्षों से बंद पड़ी इस कूहल को एक सप्ताह के भीतर बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

पार्षद ने फिलहाल अपने व्यक्तिगत खर्च पर जेसीबी मशीन लगाकर खड्ड से मलबा हटाने और कूहल की मरम्मत का कार्य आरंभ करवाया है। मंगलवार को जैसे ही मशीन ने काम शुरू किया, क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों का कहना है कि वर्षों से सिंचाई व्यवस्था ठप होने के कारण उन्हें खेती के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन

पार्षद नरेश कुमार ने बताया कि कूहल के बहाव को सुचारु बनाने के साथ-साथ इसके किनारों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि बरसात में नुकसान न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कूहल के रखरखाव के लिए जल्द ही कोहली (जल वितरक) की तैनाती का भी प्रयास किया जाएगा, जैसी व्यवस्था पहले पंचायत काल में हुआ करती थी। इसके अतिरिक्त खड्ड के किनारे रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान चौधरी नरेश भरवाल ने स्थानीय लोगों से कूहल को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करवाने का वादा किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने बिना देरी किए अपने इस वादे को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

दूंदी कूहल को बहाल करना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। कूहल के दुरुस्त होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वार्ड के अन्य विकास कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। -नरेश कुमार, नवनिर्वाचित पार्षद, सकोह वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed