फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Name of development, work of destructio Shahpur residents said, no more

Kangra News: नाम विकास का, काम विनाश का... शाहपुरवासी बोले, बस अब और नहीं

Sun, 04 May 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 May 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Name of development, work of destructio Shahpur residents said, no more
शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। विकास के नाम पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक बाजार अपनी पहचान और रोजगार दोनों गंवा बैठा है। पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते करीब 100 साल पुराने शाहपुर बाजार को तहस-नहस कर दिया गया। पहले 150 से अधिक दुकानें उजाड़ी गईं। इससे लगभग 1000 लोगों को रोजगार छिन गया।
अब शाहपुर बाजार में आठ-आठ मीटर चौड़ी तैयार की जा रही सर्विस लेन भी बचे-खुचे दुकानदारों के पांव उखाड़ने को तैयार है। पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य के चलते 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बाजार को बचाने के लिए शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति ने लंबे समय तक विरोध-प्रदर्शन किए, लेकिन फोरलेन निर्माण कंपनी ने प्रस्तावित रोडमैप के अनुसार ही काम किया।
विज्ञापन

शाहपुर बाजार में फोरलेन के दोनों ओर आठ-आठ मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी तैयार की जा रही है। इसी वजह है कि शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति एक बार फिर मुखर हो गई है। स्थानीय दुकानदारों और समिति के सदस्यों का कहना है कि सरकार और निर्माण कंपनी ने न तो फ्लाईओवर बनाया, न ही बाईपास का विकल्प चुना। कांगड़ा से पठानकोट तक के अन्य पुराने बाजारों को संरक्षित किया गया, लेकिन सिर्फ शाहपुर को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

शाहपुर बाजार में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही सर्विस लेन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed