फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagrota Suriya and Raihan will be connected with sewerage facility

Kangra News: सीवरेज की सुविधा से जुड़ेंगे नगरोटा सूरियां और रैहन

Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Suriya and Raihan will be connected with sewerage facility
धर्मशाला। जलशक्ति विभाग के नूरपुर सर्किल के तहत जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन के लोगों को जल्द सीवरेज सुविधा मिलेगी। नाबार्ड ने दोनों परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन क्षेत्रों की करीब 15 हजार आबादी को सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन में बनने वाली सीवरेज परियोजना पर 19.21 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें 17,346 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी जबकि इस परियोजना की पाइप लाइन में 678 मेन होल चेंबरों का निर्माण किया जाएगा। रैहन की सीवरेज योजना में रैहन के अलावा आसपास के गांवों को भी परियोजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में बनाई जाने वाली सीवरेज परियोजना पर 36.54 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसमें नगरोटा सूरियां और आसपास के गांवों में 41 हजार मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन में कुल 1,364 मेन होल चेंबरों का निर्माण किया जाएगा। विभाग की ओर से दोनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के नूरपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी ने कहा कि नाबार्ड की ओर से नगरोटा सूरियां और रैहन में बनाई जाने वाली ग्रामीण सीवरेज योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द टेंडर होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इन परियोजनाओं को आने वाले दो साल के भीतर बनाकर लोगो को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed