फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagrota Bagwan in health care, Raja Ka Talab School first in clothes.

Kangra News: हेल्थ केयर में नगरोटा बगवां, परिधानों में राजा का तालाब स्कूल प्रथम

Sun, 02 Feb 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Bagwan in health care, Raja Ka Talab School first in clothes.
एक दिवसीय जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतीं  जिला उपनिदेशक गुणवत्ता व
धर्मशाला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला के प्रांगण में शनिवार को व्यवसायिक शिक्षा के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा कांगड़ा कंचन ज्योति ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि डाइट प्रिंसिपल नीना पुन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि ये प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर आयोजित की गई थी। इसमें स्कूलों में चल रहे ट्रेड के अनुसार बच्चों के स्कूल में चयनित प्रथम नवाचार प्रोजेक्ट जिला स्तर पर प्रदर्शित किए गए। इसमें चयनित 50 स्कूलों के विभिन्न ट्रेड व सेक्टर के 150 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हेल्थ केयर में जीएमएसएसएस बॉय नगरोटा बगवां प्रथम व जीएसएसएस सदवां द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं परिधानों में जीएसएसएस डगला राजा का तालाब प्रथम व जीएसएसएस परागपुर द्वितीय, ब्यूटी एंड वेलनेस में जीएसएसएस कंडवाल प्रथम, बीएफएसआई में जीएसएसएस पुन्नर प्रथम व जीएसएसएस बनूरी द्वितीय, रिटेल में जीएसएसएस बनूरी प्रथम व जीएसएसएस बल्लाह द्वितीय, एग्रीकल्चर में जीएसएसएस औंद प्रथम व जीएसएसएस कोसरी द्वितीय, टेलीकॉम में पीएम एसजीयूएसएसएस हारचक्कियां प्रथम व जीएसएसएस स्थाना द्वितीय, ऑटोमेटिव में जीएमएसएसएस बॉयज नगरोटा बगवां प्रथम व जीएसएसएस इंदौरा द्वितीय, आईटीईएस रियाली प्रथम व जीजीएसएसएस धर्मशाला द्वितीय स्थान पर रहा। जिला उपनिदेशक गुणवत्ता व जिला परियोजना अधिकारी कंचन ज्योति ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed