{"_id":"6978cb38af6c1ea50d084fac","slug":"naghehar-village-of-kangra-district-in-himachal-a-son-murdered-his-father-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ के नगेहड़ गांव की घटना: पैसों को लेकर मां से झगड़ा, बीच बचाव करते गंभीर चोट लगने से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ के नगेहड़ गांव की घटना: पैसों को लेकर मां से झगड़ा, बीच बचाव करते गंभीर चोट लगने से पिता की मौत
Tue, 27 Jan 2026 10:48 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:48 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पैसों को लेकर हुए झगड़े में बेटे ने पिता की ही हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांगड़ा जिले के नगेहड़ गांव में सोमवार देर रात पैसों को लेकर हुए झगड़े के दौरान गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र ने सोमवार देर रात अपनी मां से पैसों की मांग की। इन्कार करने पर वह मां के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान जब उसके पिता जगदीश चंद बीच बचाव करने उतरे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान जगदीश चंद (78) की छाती पर गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जगदीश दिल के मरीज थे और उन्हें पेस मेकर लगा था। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों की वजह से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेना से सेवानिवृत्त जगदीश चंद ने करीब 20 वर्ष पहले सुरेंद्र की मां से दूसरी शादी की थी जबकि आरोपी सुरेंद्र पेशे से ट्रक चालक है। कांगड़ा के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि सुरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पैसों की डिमांड समेत झगड़े की असल वजह का पता लगा रहा है। रिमांड पर आरोपी से इसके बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन