{"_id":"6281367f9202dd2770686d5c","slug":"nagar-nigam-ready-to-take-action-against-inkrochment-kangra-news-sml4089455141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की निकास नालियों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम कसेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की निकास नालियों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम कसेगा
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम क्षेत्र में बाजार की पानी निकासी नालियों में अवैध कब्जा करने वाले रेहड़ी-फहड़ी वाले दुकानदारों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से पुलिस, आईपीएच, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा।
निगम क्षेत्र में मौजूदा समय में लगभग 60 दुुकानें ऐसी हैं, जो निकासी नालियों और फुटपाथ पर बनाई गई हैं।
इससे पैदल चलने वाले लोगों को समस्या समस्या हो रही है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। निगम क्षेत्र में मौजूदा समय में मैक्लोडगंज, शिला चौक और सिद्धपुर में ऐसे अवैध कब्जे हैं। बरसात के मौसम में निकासी नालियों पर अवैध कब्जे होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे सारा पानी सड़कों पर आ जाता है।
-शहर में निकासी नालियों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों पर निगम की ओर से शीघ्र ही नकेल कसी जाएगी। इसके लिए पुलिस, आईपीएच, पीडब्ल्यूडी और निगम की संयुक्त टीम के गठन को लेकर निगम के जरनल हाउस में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। -ओंकार नैहरिया, महापौर, नगर निगम धर्मशाला