फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naddi covered the white sheet of snow

नड्डी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, पर्यटकों ने की अठखेलियां

Mon, 28 Dec 2020 08:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Naddi covered the white sheet of snow
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज के नड्डी में रविवार को हुई बर्फबारी के दौरान मस्ती करते पर - फोटो : Kangra
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज के नड्डी में इस साल की पहली बर्फबारी के बाद मणिमहेश की पवित्र डल झील जमने शुरू हो गई है। डल झील के आसपास तीन से चार सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। तिब्बतियों के धार्मिक गुरु दलाईलामा की मैक्लोडगंज के समीप नड्डी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। नड्डी, भागसूनाग और धर्मकोट में बर्फबारी से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमपात उनके लिए संजीवनी साबित होगा। अब उन्हें यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ी है। दिन भर पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फ में अठखेलियां करते नजर आए। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज नड्डी ने रविवार को पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। पर्यटन स्थल नड्डी और भागसू में जहां साढ़े 4 सेंटीमीटर के आसपास बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं मैक्लोडगंज भी पूरी तरह से बर्फ के आगोश में समा गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

-
धर्मशाला-नड्डी सड़क पर दिनभर लगता रहा जाम
मैक्लोडगंज सहित नड्डी में बर्फबारी होने के चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। धर्मशाला- नड्डी सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम तक जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नड्डी दिनभर पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर मजा लिया, लेकिन बर्फबारी से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई वाहन कैंट-डलझील से नड्डी को जाने वाले मार्ग पर फंस गए। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में प्रशासन और पुलिस पूरी तरीके से नाकाम साबित हुए। स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर और बर्फ हटाकर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड
रविवार को पहाड़ों पर जहां जमकर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। शनिवार से शुरू हुई बारिश के कारण किसानों और बागबानों के चेहरों पर भी खुशी का माहौल था। बारिश के कारण चंगर क्षेत्रों में बीजी गई गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed