फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Munish Luthra becomes President of Kachari Trade Board for the second time

Kangra News: मुनीष लुथरा दूसरी बार बने कचहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Munish Luthra becomes President of Kachari Trade Board for the second time
धर्मशाला के जोधामल सराय में धर्मशाला व्पापार मंडल कचहरी अड्डा के चुनाव में विजेता अध्यक्ष मनीष
प्रतिद्वंद्वी सुनीश माटा को 110 वोट से हराकर जीता चुनाव
विज्ञापन

महासचिव पद पर गर्वित और कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कचहरी व्यापार मंडल धर्मशाला के चुनाव में मुनीष लुथरा दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में मुनीष लुथरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 110 वोट से हराकर व्यापारियों में अपनी पकड़ को मजबूत रखा। वहीं, महासचिव के पद पर गर्वित और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने जीत हासिल की है।
चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ से शाम चार बजे तक चली, चुनाव दो पैनल में करवाए गए। शाम छह बजे के करीब चुनाव अधिकारी की ओर से परिणाम घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कचहरी व्यापार मंडल के तीन साल बाद चुनाव हुए। इस दौरान व्यापारियों में चुनाव को लेकर पूरा दिन उत्साह देखने को मिला। प्रधान पद पर मुनीष लुथरा को 245 वोट और सुनीश माटा को 135 वोट प्राप्त हुए। वहीं, चार वोट रद्द और दो वोट नोटा को डाले गए। इसके अलावा महासचिव पद पर गर्वित शर्मा को 237 वोट और राजेश शर्मा को 141 वोट हासिल हुए और तीन वोट नोटा सहित पांच वोट रद्द हुए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर खड़े अनिल कुमार को 218 और अभिनेश धीमान को 161 वोट मिले, जबकि दो वोट नोटा और 5 वोट रद्द हुए। कचहरी व्यापार मंडल के व्यापारी सुधीर कुमार, प्रणव सचदेवा, पंकज खत्री, वसु शर्मा ने बताया कि मुनीष लुथरा दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं और व्यापारियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। पहले भी उन्होंने व्यापारियों के हक में काफी कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला है और इस बार भी व्यापारियों के साथ मिलकर चलेंगे और उनकी समस्याओं पर ध्यान देकर मांगों को पूरा किया जाएगा। - मुनीष लुथरा, अध्यक्ष, कचहरी व्यापार मंडल


एक बार फिर से मुनीष लुथरा कचहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चली, शाम छह बजे परिणाम घोषित किया गया। - शिव दत्त गुप्ता, चुनाव अधिकारी
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed