{"_id":"694bf25ac9bb02055d0e0976","slug":"municipal-council-office-will-be-shifted-to-old-kangra-road-kangra-news-c-95-1-kng1002-212457-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुराना कांगड़ा रोड पर शिफ्ट होगा नगर परिषद का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुराना कांगड़ा रोड पर शिफ्ट होगा नगर परिषद का दफ्तर
Thu, 25 Dec 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। दशकों से शहर की सियासत का मुख्य केंद्र रहा नगर परिषद कार्यालय अब अपने नए ठिकाने पर शिफ्ट होने जा रहा है। पुराना कांगड़ा रोड पर नवनिर्मित भवन 27 दिसंबर से परिषद का नया मुख्यालय बनेगा। इसी के साथ वर्तमान कार्यालय भवन को तोड़ने (डिसमेंटल) की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
नगर के नौ वार्डों के विकास की रूपरेखा अब करीब 60 लाख रुपये की लागत से तैयार इस नए भवन से तय होगी। यह नया ठिकाना ऐतिहासिक कांगड़ा दुर्ग के समीप ही स्थित है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष के लिए अलग-अलग कक्ष है। इसके अलावा एक भव्य मीटिंग हॉल और स्टाफ हॉल है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ाने देने के लिए सोलर लाइट्स की व्यवस्था की गई है।
नगर परिषद की अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि परिषद अपने स्टाफ के साथ 27 दिसंबर को नए भवन में शिफ्ट होगी। वर्तमान कार्यालय की खाली हुई जगह पर एक बहु-उद्देश्यीय परिसर बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य परिषद की आय में वृद्धि करना है। उद्घाटन के बाद शहरवासियों के रोजमर्रा के कामकाज इसी नए पते से संचालित होंगे।