{"_id":"67b08c705afb597cbf0853c4","slug":"municipal-council-demolished-unsafe-building-in-kangra-city-kangra-news-c-95-1-ssml1020-165583-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिस की मौजूदगी में गिराया असुरक्षित भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिस की मौजूदगी में गिराया असुरक्षित भवन
Sun, 16 Feb 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
कांगडा में पुलिस बल की मौजूदगी में असुरक्षित भवन को गिराता प्रशासनिक अमला । प्रशासन
कांगड़ा। नगर परिषद ने कांगड़ा शहर के मेन बाजार स्थित असुरक्षित भवन को जेसीबी मशीन की मदद से गिरा दिया। स्थानीय प्रशासन ने असुरक्षित भवन को गिराने के लिए मौके पर तहसीलदार पूजा को मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा था।
प्रशासनिक अमला तहसीलदार पूजा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ सुबह 11ः00 बजे भवन को गिराने मेन बाजार पहुंचा। किरायेदार को स्टे आर्डर संबंधी कागजात दिखाने के लिए तहसीलदार ने आधे घंटे का समय दिया। निर्धारित समय में किरायेदार कोई कानूनी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने दुकान को नप कर्मियों से खाली करवाकर सामान नप की गाड़ी में डलवाया और जेसीबी की मदद से इस असुरक्षित दो मंजिला कच्चे भवन को गिरा दिया।
तहसीलदार पूजा ने बताया कि मेन बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाके में असुरक्षित भवन को गिराने के लिए एसडीएम कार्यालय ने उन्हें मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा। किरायेदार स्टे आर्डर संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने बताया कि नगर परिषद ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से असुरक्षित भवन को गिरा दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।