फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal Corporation Palampur will set up service desk for senior citizens and differently abled people

Kangra News: नगर निगम पालमपुर वरिष्ठ और दिव्यांगों के लिए स्थापित करेगा सेवा डेस्क

Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Palampur will set up service desk for senior citizens and differently abled people
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के कार्यालय में आने पर अब वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिकों को ऊपर-नीचे के कमरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें एक जगह ही सारी चीजें मुहैया करवा दी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम पालमपुर जल्द एक वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिक सहायता सेवा डेस्क खोलने जा रहा है।
विज्ञापन

इस सहायता सेवा डेस्क के माध्यम से वरिष्ठ एवं दिव्यांग लोगों को हर सहायता मिलेगी। सेवा डेस्क पर नगर निगम बकायदा अपना कर्मचारी तैनात करेगा, जो लोगों के एक ही जगह पर काम करेगा। बता दें कि नगर निगम पालमपुर के तीन से मंजिला कार्यालय कार्यालय में कई बार लोगों ऊपर-नीचे जाने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यह देख नगर निगम ने फैसला लिया है कि वरिष्ठ और दिव्यांग लोग या चलने फिरने में असमर्थ लोगों को लिए एक वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिक सहायता सेवा डेस्ट खोला जाएगा। इस पर इन लोगों का काम एक जगह पर बैठ कर ही जाएगा। नगर निगम पालमपुर के तहत इस समय करीब 45 हजार से अधिक आबादी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ व दिव्यांग लोगों के लिए वरिष्ठ एवं दिव्यांग लोगों के लिए एक सहायता सेवा डेस्क खोला जाएगा। जिसमें इन लोगों के सारे काम एक ही जगह पर होंगे। डाॅ. आशीष शर्मा, आयुक्त नगर निगम


नगर निगम कार्यालय पालमपुर के तहत पंद्रह वार्ड आते हैं। इन वार्डों को रोजाना कई वरिष्ठ और दिव्यांग लोग पहुंचते हैं। जिन्हें ऊपर-नीचे जाने में कई बार परेशानी आती है। लेकिन अब इन लोगों को पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए जल्द सहायता सेवा डेस्क शुरु किया जा रहा है। इसमें इन लोगों को एक जगह पर काम की सुविधा मिल जाएगी। विधायक आशीष बुटेल ने भी यह आदेश नगर निगम को दिए हैं। - गोपाल नाग, महापौर नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed