फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Multi task worker recruitment will start after Diwali

Kangra News: दिवाली के बाद शुरू होगी मल्टी टॉस्क वर्कर भर्ती

Tue, 29 Oct 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Multi task worker recruitment will start after Diwali
धर्मशाला। जलशक्ति विभाग में लटकी मल्टी टॉस्क वर्कर, फिटर और पंप ऑपरेटरों की भर्ती शुरू हो जाएगी। दिवाली के बाद नवंबर में जिले के मंडलाें में इसके लिए साक्षात्कारों को आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में विभिन्न मंडलों में जरूरत के हिसाब से इन पदों को भरा जाना था। जिनके लिए फरवरी माह में फार्म भरवाए गए थे, लेकिन मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से यह भर्ती लटक गई थी।
विज्ञापन

वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुए उपचुनाव के कारण भी यह भर्ती नहीं हो पाई थी। अब विभाग की ओर इन पदों को भरने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। धर्मशाला मंडल में मल्टी टॉस्क वर्कर, फीटर और पंप ऑपरेटर के करीब 40 पद भरे जाने हैं। ऐसे जिले के मंडलों में करीब 300 से अधिक पदों पर भर्ती होने है। जल शक्ति विभाग के मंडलों में अधिशाषी अभियंताओं की ओर नवंबर माह के पहले सप्ताह में भर्ती के आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार की तिथि तय की जाएगी। वहीं, इसके बाद साक्षात्कार लेकर मेरिट के आधार पर पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मशाला मंडल के अधिशाषी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि दिवाली के बाद मल्टी टॉस्क वर्कर, पंप ऑपरेटर और फीटर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed