{"_id":"67cb558aa87621ad9209ee18","slug":"mother-decorated-the-headgear-sister-tied-a-rakhi-and-bid-final-farewell-to-aniket-kangra-news-c-95-1-ssml1020-168087-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मां ने सेहरा सजा, बहन ने राखी बांधकर अनिकेत को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मां ने सेहरा सजा, बहन ने राखी बांधकर अनिकेत को दी अंतिम विदाई
Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमलेला श्मशानघाट पर अपने भाई अनिकेत के अंतिम दर्शन करती बहन आकांक्षा। स्रोत: पाठक
बरियाल (कांगड़ा)। अमलेला के सैन्य जवान अनिकेत का शुक्रवार को पैतृक गांव के श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां ने पार्थिव देह पर सेहरा सजा और बहन ने राखी बांधकर अनिकेत को अंतिम विदाई दी। अनिकेत डोगरा रेजिमेंट में सिपाही थे और पिछले आठ महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सैनिक अस्पताल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। अनिकेत ने वीरवार को अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह जब अनिकेत की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह अमलेला गांव में घर की दहलीज पर पहुंची तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अनिकेत मां-बाप के इकलौता बेटे थे और बहन के इकलौते भाई थे। भाई की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह देखकर बहन आकांक्षा बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि माता नीलम तो पिछले कल से ही बेसुध पड़ी थी। पिता रमेश का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
अनिकेत के पार्थिव देह को अमलेला के श्मशानघाट में लाया गया। स्टेशन हेडक्वार्टर धर्मशाला की सैन्य टुकड़ी ने सलामी दी। कर्नल एसएस सिशोदिया ने सेना की ओर से अर्थी पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी, जबकि प्रशासन की ओर से नगरोटा सूरियां तहसील की तहसीलदार शिखा ने श्रद्धांजलि दी। अनिकेत की चिता को मुखाग्नि बहन आकांक्षा ने दी।
इस अवसर पर अमलेला के पूर्व प्रधान प्रभात चौधरी, भाजपा नेता संजय गुलेरिया सहित सैकड़ों लोगों ने अनिकेत की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।