फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mother Bajreshwari's Pindi will be decorated with 21 quintals of butter.

Kangra News: 21 क्विंटल मक्खन से होगा मां बज्रेश्वरी की पिंडी का शृंगार

Sun, 05 Jan 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jan 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Mother Bajreshwari's Pindi will be decorated with 21 quintals of butter.
बज्रेश्वरी मंदिर में घी से मक्खन बनाने की विधिवत पूजा के शुभारंभ करवाती मंदिर अधिकारी नीलम राणा
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में विधिवत पूजा के बाद शुरू हुई घृत मंडल पर्व की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 14 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय मकर संक्रांति घृत मंडल पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को माता की पिंडी पर चढ़ने वाले मक्खन को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए देसी घी से पुजारी वर्ग मक्खन बनाते हैं। घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण का विधिवत पूजा अर्चना शुभारंभ किया गया।
मंदिर के पुजारी भूषण शर्मा ने मंदिर अधिकारी नीलम राणा से विधिवत पूजा अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना में ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत और सदन शर्मा भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना के उपरांत पुजारियों को डेढ़ क्विंटल घी प्रदान किया गया। डेढ़ क्विंटल घी को मक्खन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

घी को एक सौ एक बार शीतल जल से धोकर इसे मक्खन में परिवर्तित किया जाता है। फिर इसे माता की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मक्खन रूपी इस प्रसाद को खाया नहीं जाता अपितु शरीर पर लगाने से यह प्रसाद राम बाण का काम करता है। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि करीब 21 क्विंटल मक्खन से माता की पिंडी का शृंगार किया जाएगा। 14 जनवरी को माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सातवें दिन मक्खन उतारा जाएगा, फिर इसे प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed