फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than 100 specialist doctors gathered in Palampur

Kangra News: पालमपुर में जुटे 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक

Sun, 06 Apr 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 100 specialist doctors gathered in Palampur
पालमपुर में आयोजित हुई सतत चिकित्सा शिक्षा सत्र का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ग - फोटो : कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस।
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में सतत चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत फीटल मेडिसन पर एक जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि और सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कपिला इमेजिंग सेंटर और कपिला एआरटी सेंटर के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञ एकत्रित हुए।
विज्ञापन


फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ एवं प्रीनेटल डायग्नोसिस एक्सपर्ट डॉ. विवेक कश्यप और डॉ. समीर कपिला ने भ्रूण मूल्यांकन में उन्नत इमेजिंग तकनीकों और डायग्नोस्टिक विधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में फीटल मेडिसिन की अहम भूमिका को उजागर करना है। मुख्य अतिथि गोकुल बुटेल ने कपिला इमेजिंग सेंटर पालमपुर की ओर से आयोजित इस सत्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया है। इस मौके पर टीएमसी से डॉ. मुकुल भटनागर, डॉ. विनय महाजन, एमडी डाॅ. जयदेश राणा, डॉ. निर्दोष गुप्ता और डॉ. करण शर्मा समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed