फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than 100 cases of the district are pending in the Supreme Court: Miyul

सुप्रीम कोर्ट में जिले के 100 से अधिक मामले लंबित : मियूल

Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
More than 100 cases of the district are pending in the Supreme Court: Miyul
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकारण के सचिव आर मिहुल शर्मा। अमर उ
धर्मशाला। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सुलझाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। लंबित मामलों को लेकर सूची सुप्रीम कोर्ट की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

सूची में 100 से अधिक मामले जिला कांगड़ा से संबंधित हैं। बुधवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर मियूल शर्मा ने कहा कि विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सहमति, संवाद एवं सुलह के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार “समाधान समारोह 2026” अभियान प्रारंभ किया है। जिला से संबंधित मामलों को लेकर इस प्रक्रिया के तहत जिला, तहसील, मध्यस्थता केंद्रों में प्री-सेटलमेंट और सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाधान समारोह के अंतर्गत उन मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनमें सहमति से समाधान संभव है। इनमें सिविल विवाद, बैंकिंग मामले, उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी मामले, ट्रांसफर याचिकाएं और स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट एवं ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव आर मिहुल शर्मा। अमर उ

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव आर मिहुल शर्मा। अमर उ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed