{"_id":"6942b41c4614b6e70b0cb74f","slug":"mla-kewal-honored-the-promising-students-in-rajol-school-kangra-news-c-95-1-kng1037-211305-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजोल स्कूल में विधायक केवल ने नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजोल स्कूल में विधायक केवल ने नवाजे होनहार
Thu, 18 Dec 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
राजोल स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों को सम्मानित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया। स्रो
शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजोल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि मेधावियों को सम्मानित किया।
इससे पहले विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य नीना पुन ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत कर किया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने अपनी ओर से राजोल सेंटर के तहत आने वाले 75 प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए।
इसके अलावा स्कूल में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने कबड्डी मैट देने की भी घोषणा की। पठानिया ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकें। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।