{"_id":"69aee8345d8abbe2580175cb","slug":"mla-kamlesh-laid-the-foundation-stone-worth-crores-in-dehra-area-kangra-news-c-95-1-kng1024-223542-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक कमलेश ने देहरा क्षेत्र में किए करोड़ों के शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक कमलेश ने देहरा क्षेत्र में किए करोड़ों के शिलान्यास
Tue, 10 Mar 2026 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सकरी में सड़क का कार्य शुरू करवातीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोत : एपीआरओ
गुलेर/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास और भूमि पूजन किए। उन्होंने घेड़ मानगढ़, मसरूर, सकरी और बिलासपुर पंचायतों में जनसभाएं कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विधायक कमलेश ठाकुर ने सबसे पहले घेड़ मानगढ़ में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस भवन का निर्माण निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके बाद मसरूर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 लाख रुपये से मसरूर मंदिर-घरियार मार्ग और 20 लाख रुपये की राशि से चतरा मोड़-पदरवासी संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू करवाया।
इसके बाद सकरी पंचायत में एनडीआरएफ के अंतर्गत सासन बस्ती से सकरी तक 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं, बिलासपुर पंचायत में विभिन्न संपर्क मार्गों के लिए कुल 25 लाख रुपये के कार्यों का भूमि पूजन हुआ। इसमें गिल बस्ती से पशु चिकित्सालय (15 लाख) और कुलहान पुल से जारा सिंह के घर तक (10 लाख) का सड़क निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की हर समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।