{"_id":"6aaff7af19348cfa4e0945b6","slug":"mla-kajal-inaugurated-the-badminton-court-kangra-news-c-95-1-kng1045-256861-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक काजल ने किया बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक काजल ने किया बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन
Sun, 20 Sep 2026 08:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने रविवार को वैदी गांव में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने विधायक निधि से करीब तीन लाख रुपये से बने पंचायत घर, दो लाख से शिव मंदिर परिसर में लगी टाइलों और 70 हजार की लागत से तैयार बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को बास्केटबाल, बैडमिंटन व कबड्डी किट वितरित कीं।
पवन काजल ने युवाओं से नशे व मोबाइल की लत छोड़कर खेल और पढ़ाई में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही गांव में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। विधायक ने बताया कि वैदी में करीब 18 करोड़ रुपये की पेयजल योजना के तहत वाटर स्टोरेज टैंक बनकर तैयार है, जिससे वैदी सहित आधा दर्जन गांवों को भरपूर पानी मिलेगा। मौके पर प्रधान अभय सिंह व उपप्रधान रचन सिंह मौजूद रहे। संवाद