{"_id":"624b33b4d9bf05139559ee34","slug":"mla-honored-the-promising-students-of-santram-college-kangra-news-sml40467865","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क राज प्रेमी ने सम्मानित किए संत राम कालेज के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क राज प्रेमी ने सम्मानित किए संत राम कालेज के छात्र
विज्ञापन
ैजनाथ के संतराम महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मुल्ख राज
- फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय संतराम महाविद्यालय के 10वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, गद्दी, कुल्लवी, कांगड़ी झमाकड़ा और पंजाबी गिद्दा पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
प्रिंसिपल डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि कोरोना काल में भी महाविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों को बखूबी अंजाम दिया है। उन्होंने विधायक से शिक्षक व कर्मचारी वर्ग के लिए आवास सुविधा को पूरा करवाने, हिंदी और इतिहास विषय में रिक्त पड़े पदों को भरने और महाविद्यालय की सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों के लिए ऑडिटोरियम का निर्माण करवाने का आग्रह किया। विधायक ने महाविद्यालय के बच्चों को 21 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सविता, कुमकुम, राहुल कटोच, अंजली देवी, स्वाति ठाकुर, विशाली शर्मा, रितिक सूद, अदिति ठाकुर, गीतांजलि, अंबिका और अंशुल आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने में लड़कियों की संख्या अधिक होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष भीखम कपूर, नगर पंचायत की अध्यक्षा कांता देवी, तिलक प्रेमी और विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।