फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Miscreants duped a young man of Rs 75 thousand by pretending to be a relative

Kangra News: रिश्तेदार बता युवक से शातिरों ने ठगे 75 हजार

Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Miscreants duped a young man of Rs 75 thousand by pretending to be a relative
बरियाल (कांगड़ा)। फोन कॉल कर रिश्तेदार बताकर शातिरों ने जवाली के एक युवक से 75 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित अश्विनी कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1:10 बजे मोबाइल पर कॉल आई कि वह उसका रिश्तेदार बोल रहा है। पहले यहां-वहां की बातें करने के बाद शातिर ने कहा कि उसने किसी को पैसे भेजने हैं, लेकिन उसको गूगल पे नहीं हो पा रहा है। शातिर ने कहा कि वह उनके नंबर पर पैसे भेजेगा और फिर इन पैसों को मुन्ना नाम के व्यक्ति के गूगल पे नंबर पर भेजने को कहा। शातिर की बातों में फंस कर गूगल पे नंबर ले लिया और उसे पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दी। जब अश्विनी ने गूगल पे पर ओके किया तो उसके खाते से 75 हजार रुपये डेबिट हो गए। जब अश्वनी ने उस ठग को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया। अश्विनी ने बताया कि इस मामले को लेकर 1100 नंबर हेल्पलाइन पर शिकायत डाल कर साइबर ठग से पैसे वापस दिलवाने की मांग की गई है। वहीं, अश्विनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed