{"_id":"687e687adb0e3404ec04ad41","slug":"minor-raped-in-palampur-two-accused-arrested-kangra-news-c-95-1-ssml1019-187058-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 09:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:48 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे को नाबालिग होने के कारण जुबेनाइल कोर्ट ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश के बाद जब वह लौटी तो उसने बताया कि दो युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी उसे पालमपुर में छोड़कर फरार हो गए।
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करक लिया है। आरोपियों में 16 साल का नाबालिग भी शामिल है। उसे जुबेलाइन कोर्ट ऊना भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।