फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minister inspected the land marked for milk plant

Kangra News: मंत्री ने मिल्क प्लांट के लिए चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण

Thu, 07 Nov 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister inspected the land marked for milk plant
बोले, प्रारंभिक तौर पर डेढ़ लाख लीटर दूध की होगी खपत
विज्ञापन

पशुपालक होंगे लाभान्वित, स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने वीरवार को ढगवार में मिल्क प्लांट के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से ढगवार में 350 करोड़ से पहला मिल्क प्लांट बनाया जाएगा। इसमें प्रारंभिक तौर पर डेढ़ लाख लीटर दूध की खपत होगी, जिसे दूसरे चरण में तीन लाख लीटर तक बढ़ाया जाएगा। मिल्क प्लांट में दूध के साथ-साथ दूध के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे जिससे पशुपालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल सकें। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती पद्धति से पैदा किए गए गेहूं को 40 रुपये और मक्की को 30 रुपये प्रति किलो की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के लिए 500 करोड़ की दूध गंगा योजना आरंभ की गई है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उधर अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंडल के राज्य अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली तथा घृत बाहती चाहंग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मिला। महासभा ने सरकार से मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed