फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minimum wage should be set at 30,000: Pyar Singh

Kangra News: ''न्यूनतम वेतन किया जाए 30 हजार रुपये''

Tue, 18 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Minimum wage should be set at 30,000: Pyar Singh
फतेहपुर में रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं
धर्मशाला/ज्वालामुखी/फतेहपुर (कांगड़ा)। भारतीय मजदूर संघ (भामसं) जिला कांगड़ा ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में उपायुक्त हेमराज बैरवा और संबंधित एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र भेजा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र में सभी विभागों के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईएसआईसी वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने तथा ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन के साथ डीए व मेडिकल सुविधा देने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, ईपीएफ वेतन सीमा 15 हजार से 30 हजार और बोनस गणना सीमा 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग शामिल है। संघ ने आशा, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील व एनएचएम कर्मियों को नियमित कर सामाजिक सुरक्षा देने की पैरवी की।
विज्ञापन

ज्वालामुखी में एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए खंड प्रधान सपना राणा ने ग्रेच्युटी सीमा 40 लाख करने, चारों श्रम संहिताओं से श्रमिक विरोधी प्रावधान हटाने, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और पार्ट टाइम वर्करों को बैंक के अधीन लाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर में मजदूर संघ ने रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed