{"_id":"65f433ed62bf7b6c760c5046","slug":"minimum-train-fare-becomes-rs-10-instead-of-rs-30-kangra-news-c-95-1-ssml1008-128741-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब 30 के बजाय 10 रुपये हुआ ट्रेन का न्यूनतम किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब 30 के बजाय 10 रुपये हुआ ट्रेन का न्यूनतम किराया
विज्ञापन
कांगड़ा घाटी ट्रैक पर सफर करने वालों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। उत्तरी रेलवे बोर्ड ने कांगड़ा घाटी ट्रैक पर ट्रेन का न्यूनतम किराया आधे से भी कम कर दिया है। अब 30 के बजाय महज 10 रुपये न्यूनतम किराया देकर ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाया जा सकता है। शुक्रवार से कम की गईं दरें लागू कर दी गई हैं।
पठानकोट से मंडी के जोगिंद्रनगर तक अंग्रेजों के समय नैरोगेज रेलवे ट्रेक बनाया गया। पठानकोट से जोगिंद्रनगर के बीच की दूरी 164 किलोमीटर है लेकिन चक्की खड्ड पर पुल क्षतिग्रस्त होने से पठानकोट से कांगड़ा के बीच ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल बंद है। अभी कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक चार ट्रेनें चल रही हैं। कांगड़ा से जोगिंद्रनगर के बीच की कुल दूरी 70 किलोमीटर है। इस 70 किलोमीटर लंबे ट्रैक के बीच कुल 14 स्टेशन आते हैं।
पंचरुखी रेलवे स्टेशन पर फेंसिंग का कार्य शुरू
पंचरुखी रेलवे स्टेशन पर फेंसिंग तारबंदी का कार्य शुरू हो गया है। बीते 27 फरवरी को प्रधानमंत्री ने बैजनाथ-पपरोला और पंचरुखी सहित इंदौरा समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार के कार्यों का शिलान्यास किया था। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर अंडरपास, ओवरब्रिज, प्रतीक्षा कक्ष तथा वाहनों की पार्किंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तरी रेलवे बोर्ड ने कांगड़ा घाटी ट्रैक पर ट्रेन का न्यूनतम किराया आधे से भी कम कर दिया है। अब 30 रुपये के बजाय महज 10 रुपये न्यूनतम किराया देकर ट्रेन के सफर का लुत्फ उठाया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने पठानकोट में भी बंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज स्थापित करने का मुद्दा उठाया है। -अनुराधा शर्मा, सदस्य उत्तरी रेलवे।