फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mini electric buses did not run even after a year

Kangra News: एक साल बाद भी नहीं दौड़ीं मिनी इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 11 Sep 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mini electric buses did not run even after a year
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में एक साल बाद भी मिनी इलेक्ट्रिक बसें नहीं दौड़ पाई हैं। नगर निगम धर्मशाला में अगस्त 2024 में सभी विभागों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया था कि शहर के सभी 17 वार्डों में निजी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम के दावे बैठक तक ही सिमट कर रह गए हैं। इससे लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सात अगस्त 2024 को नगर निगम के अधिकारियों ने अन्य विभागों के साथ बैठक की थी। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया था कि शहर में 12 सीटर मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को शहर की छोटी सड़कों पर चलाया जाना था, जिससे लोगों को घर-द्वार पर यातायात सुविधा मिल सके। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग लोगों को होना था। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बसों की खरीद की जानी थी, जिन्हें शहर में ही चलाया जाना था।
विज्ञापन

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया था कि पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर की लोकल सड़कों के किनारे येलो लाइन लगाकर पार्किंग की सुविधा दी जानी थी लेकिन अभी तक इस निर्णय को भी अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। हैरत की बात तो यह है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन 15 इलेक्ट्रिक बसों को शहर में चलाने के लिए खरीदा गया था, उन बसों को शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्र के लिए भेजा जा रहा है। स्मार्ट सिटी के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में मिनी इलेक्ट्रिक बसों के चलाने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। रही बात इलेक्ट्रिक बसों की तो इसमें से तीन बसों को केवल शहर में ही चलाया जाएगा। दिनभर ये बसें शहर के चिह्नित रूटों पर ही चलेंगी। इसके अलावा येलो लाइन पार्किंग की नोटिफिकेशन जल्द डीसी कांगड़ा करेंगे।
- जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed