{"_id":"671fffd8794344d96a04e694","slug":"mineral-wealth-of-41-thousand-metric-tons-auctioned-for-rs-73-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1004-152634-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 41 हजार मीट्रिक टन की खनिज संपदा 73 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 41 हजार मीट्रिक टन की खनिज संपदा 73 लाख रुपये में नीलाम
Tue, 29 Oct 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। जिला पुलिस नूरपुर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी मात्रा में जब्त किए गए कच्चे माल (खनिज संपदा) को नीलाम कर करीब 73 लाख रुपये का राजस्व जमा किया गया है। स्थानीय प्रशासन के निर्देशन में पुलिस की ओर से जब्त किए गए लगभग 41 हजार मीट्रिक टन सामग्री की नीलामी की गई। स्थानीय प्रशासन के निर्देशन में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राजस्व सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध खनन पर नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।