फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Milap became the head of Pensioner Welfare Block Lambagaon

Kangra News: मिलाप बने पेंशनर वेलफेयर ब्लॉक लंबागांव के प्रधान

Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Milap became the head of Pensioner Welfare Block Lambagaon
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन  ब्लॉक  लंबागांव की बैठक में चुने पदा​धिकारी। स्रोत: संघ
लंबागांव (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक लंबागांव की बैठक में कार्यकारिणी चुनाव करवाया गया। इसमें प्रधान मिलाप सिंह भंडारी को नियुक्त किया गया। एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जयसिंहपुर में प्रधान राजिंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्य संरक्षक राजिंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति चंद शास्त्री और महासचिव मिलाप चौधरी को चुना। कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार सुभाष राणा, कोषाध्यक्ष सुरेश कटोच, सलाहकार सूंका राम अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रीतम मेहरा, मदन लाल और संगठन सचिव की जिम्मेवारी अमन नाथ को सौंपी गई।
विज्ञापन


इसके बाद आयोजित बैठक में सुरेश ठाकुर, राजिंद्र राणा, मनमोहन पठानिया, रविंद्र राणा, सुभाष राणा, शक्ति शास्त्री ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की ओर से वर्ष 2016 से संशोधित पेंशन की राशि न देने, फरवरी महीने की पेंशन चार जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और मंडी में 7 मार्च को देने पर सरकार की निंदा की। इसके अलावा बैठक में पेंशनरों की अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed