{"_id":"678e9e6457e54847670e432f","slug":"migrant-laborer-dies-due-to-drowning-in-ravine-kangra-news-c-399-1-sml1046-251990-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खड्ड में डूबने से प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खड्ड में डूबने से प्रवासी मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के गूहण में सोमवार को गज्ज खड्ड में डूबने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक युवक की बहन अंजू ने बताया कि उनका परिवार राजस्थान से है और 15 वर्षाें से गूहण में ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। उनके साथ उसका भाई टिंकी (32) भी काम करता था और उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
उन्हें दोपहर को पता चला कि गज्ज खड्ड के किनारे टिंकी को चक्कर आने से वह पानी में गिर गया, जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। उस समय खड्ड के किनारे ही मध्य प्रदेश की महिला जो कि मजदूरी करती है, उसने देखा कि एक युवक खड्ड में गिर गया है। उसने शोर मचाया तो शोर सुनकर अशोक कुमार निवासी गूहण ने युवक को पानी से बाहर निकाला लेकिन, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडिशन एसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन