फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Memorandum submitted to Non-Gazetted Employees Federation, DC in assault case

Kangra News: मारपीट मामले में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Non-Gazetted Employees Federation, DC in assault case
धर्मशाला के उपायुक्त को फूड़ इंस्पेक्टर पर हमले को लेकर ज्ञापन देते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एव
धर्मशाला। परागपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पर निरीक्षण के दौरान जुर्माना करने पर हुए जानलेवा हमला के बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भड़क उठा है। महासंघ ने सोमवार को धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा को मारपीट के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला कांगड़ा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव सुनील राणा और सुरेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा से कहा कि उपरोक्त निरीक्षक पर हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना न घटे। इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। इस पर उपायुक्त कांगड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को पुलिस की ओर से हिरासत में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के अन्य कर्मचारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed