{"_id":"68654798d0b48d592e05d49e","slug":"memorandum-sent-to-the-speaker-of-the-assembly-to-shift-the-toll-barrier-from-kandwal-kangra-news-c-95-1-kng1004-184293-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कंडवाल से टोल बैरियर शिफ्ट करने के लिए विस अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कंडवाल से टोल बैरियर शिफ्ट करने के लिए विस अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन
Thu, 03 Jul 2025 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:21 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जिला के सीमावर्ती क्षेत्र कंडवाल में स्थापित टोल बैरियर को वर्तमान स्थान से पीछे शिफ्ट करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को ज्ञापन भेजा है। लोगों का कहना है कि यह टोल बैरियर हिमाचल की सीमा से महज 50 मीटर भीतर है और इससे राज्य के भीतर ही आने-जाने वाले वाहनों को भी टोल चुकाना पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानिया ने आरोप लगाया कि टोल कंपनी हिमाचल के वाहन मालिकों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले इस राजमार्ग पर केवल एक बैरियर था, लेकिन अब कुछ ही दूरी पर चक्की दरिया की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर भी एक अतिरिक्त बैरियर स्थापित कर दिया गया है। इससे चक्की दरिया स्थित क्रशर इकाइयों से माल लाने-ले जाने वाले हिमाचली वाहन भी टोल टैक्स के दायरे में आ गए हैं।
राजेश पठानिया ने बताया कि इस मुद्दे को विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में पहले ही लाया गया था। उनके निर्देश पर कंडवाल और आसपास की कई पंचायतों ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर विधानसभा अध्यक्ष को भेजे हैं। इन प्रस्तावों में स्पष्ट मांग की गई है कि कंडवाल स्थित टोल बैरियर को पीछे शिफ्ट किया जाए, ताकि केवल अंतरराज्यीय वाहनों से ही टोल वसूला जाए और हिमाचल के भीतर ही आवागमन करने वाले वाहन इससे मुक्त रहें।