फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Melting snow is quenching thirst, six roads are closed, phones are not working.

Kangra News: बर्फ पिघला बुझा रहे प्यास, छह सड़कें बंद, नहीं लग रहे फोन

Sun, 04 Feb 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Melting snow is quenching thirst, six roads are closed, phones are not working.
मुल्थान में सड़क बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन। संवाद
मुल्थान (कांगड़ा)। जिले के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। लोग बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं, बरोट और मुल्थान की अभी भी छह सड़कें बर्फबारी के कारण बंद पड़ी हुई हैं। इन बंद सड़कों में मुल्थान तहसील की दोनों मुख्य सड़कें बरोट-मुलथान-बड़ा गांव-बरोट और लोहारड़ी बंद हैं। वहीं, बरोट-मियोट, बरोट-रोलिग, थलटु-खोड मढ़, थलटु-खोड-गरामन सड़कें भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। कोठी कोढ़ लोहारड़ी के रूप लाल, हमेश, मेहर चंद, मोहन, प्यार चंद, रामचंद, घनशयाम, संत राम लछमन ने कहा कि पानी के पाइप जम जाने के कारण लोगों को बर्फ को पिघलाकर पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने के कारण लोगों को 10 से 15 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। दूसरी ओर लोहारडी, कोठी कोढ़ में संचार व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन

छोटा भंगाल मुल्थान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनीश ठाकुर ने बताया कि सड़कों दुरुस्त करने के लिए विभाग ने मशीनरी लगा दी है। जल्द ही इन सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर छोटा भंगाल, लोहारड़ी, कोठी कोढ़ में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड मुल्थान के कनिष्ठ अभियंता गोकल चंद ने बताया कि छोटा भंगाल में 29 ट्रांसफार्मर हैं, जिनमें से 20 को चालू कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रांसफार्मरों को भी ठीक करने का काम जोरों-शोरों से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed