फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   McLeodganj started buzzing with tourists, businessmen were happy

Kangra News: पर्यटकों से गुलजार होने लगा मैक्लोडगंज, कारोबारियों के चेहरे खिले

Sun, 16 Mar 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
McLeodganj started buzzing with tourists, businessmen were happy
मैक्लोडगंज में रविवार को लगा जाम। संवाद
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। इस वीकेंड पर मैक्लोडगंज के होटलों में 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। इससे होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पिछले कुछ माह पर्यटक कम आने पर होटल कारोबारियों को कारोबार की चिंता सताने लगी थी लेकिन इस वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से उन्हें कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

तिब्बती नववर्ष लोसर पर्व पर होटल कारोबारियों को मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन अपेक्षा अनुरूप भीड़ नहीं जुट पाई थी। अब धीरे-धीरे पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। होटल कारोबारियों की मानें तो अब पर्यटक आमद कुछ बढ़ी है, ऐसे में निश्चित तौर पर आईपीएल के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के बड़ी संख्या में धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। पूर्व के वर्षों को बात करें तो धर्मशाला में क्रिकेट के हर इवेंट में क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में देखने पहुंचते रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही उन्हें हल्की ट्रैफिक समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है लेकिन पुलिस की मुस्तैदी पर्यटकों को राहत प्रदान कर रही है।
विज्ञापन



मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है, जो कि आगामी पर्यटन सीजन के लिए अच्छा संकेत है। मई में आईपीएल मैच भी होने हैं ऐसे में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला

मैक्लोडगंज में रविवार को लगा जाम। संवाद

मैक्लोडगंज में रविवार को लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed