फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Masroor temple area will be developed from employment point of view: Kamlesh

रोजगार की दृष्टि से विकसित किया जाएगा मसरूर मंदिर क्षेत्र : कमलेश

Sun, 28 Jul 2024 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Masroor temple area will be developed from employment point of view: Kamlesh
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने मसरूर में लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधन उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। इस दृष्टि से सरकार आने वाले समय में इस स्थान को विकसित करेगी।

विधायक बनने के बाद रविवार को पहली बार मसरूर पहुंचने पर कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। मसरूर पहुंचने पर कमलेश ठाकुर ने सबसे पहले मंदिर में शीश नवाकर अपने दौरे की शुरुआत की। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मसरूर का ऐतिहासिक मंदिर हमारी प्रसिद्ध धरोहर होने के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उसके अनुरूप व्यवस्थाओं को खड़ा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में पौंग के साथ लगता क्षेत्र, मसरूर मंदिर सहित अनेक ऐसे महत्वपूर्ण स्थान हैं, जिन्हें योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जाए तो पर्यटन और रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। विधायक कमलेश ठाकुर से बड़ी संख्या में मिलने आए स्थानीय लोगों ने नका स्वागत किया और अपनी समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कमलेश ठाकुर ने मौके पर ही अधिकतर का निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में लोग सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed