फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mason found hanging from a tree in Gujjar Patt, daughter said - he was murdered

Kangra News: गुज्जर पट्ट में पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री, बेटी बोलीं- हत्या हुई

Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mason found hanging from a tree in Gujjar Patt, daughter said - he was murdered
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत खैरा के गुज्जर पट्ट में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। मृतक की पहचान हरबंस लाल निवासी भौरा के रूप में हुई है। शव बरामद होने पर मौके पर पहुंची मृतक की बेटी ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

हरबंस राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार रात को वह अपनी पत्नी को सीएचसी खैरा में दवाई के लिए लेकर गया था। इस दौरान वह रात आठ बजे वापस आया था और कुछ समय बाद वापस आने की बात कह कर घर से गाड़ी लेकर निकला। काफी समय तक वापस न आने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इस दौरान उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर को जब किसी जान पहचान के व्यक्ति ने उनकी गाड़ी खैरा शमशानघाट के पास खड़ी देखी तो इसकी सूचना घर वालों तक पहुंची। इस पर गांव के युवकों ने गाड़ी के साथ लगते जंगल में खोज करना शुरू की तो पेड़ पर लटका हरबंस का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी गुरदेव सिंह ने अपने दल के साथ मौके पर पहुंच पूछताछ शुरू की। मृतक की बेटी ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारने से पहले फोन की जांच करने के लिए कहा और पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के फोन की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed