Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Marshals bogged down in document checks; security protocols left in the lurch

Kangra News: कागजों की जांच में उलझे मार्शल, हवा में उड़ रही सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 14 Nov 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Nov 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Marshals bogged down in document checks; security protocols left in the lurch
सूर्योदय से सूर्यास्त तक उड़ानें, निगरानी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक; लैंडिंग साइट पर पशुओं का जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीड़ (कांगड़ा)। बिलिंग घाटी में मंगलवार शाम हुए पैराग्लाइडिंग हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम जमीनी स्तर पर नाकाफी नजर आ रहे हैं। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की निगरानी के लिए महज आठ मार्शल तैनात हैं। इनमें भी कुछ दस्तावेजों की जांच और उड़ान शुल्क की पर्चियां काटने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में पायलटों की गतिविधियों और सुरक्षा नियमों के पालन पर निगरानी प्रभावित हो रही है।
पिछली दुर्घटनाओं और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश की पैराग्लाइडिंग साइटों पर मार्शल तैनात किए गए थे। इसके बावजूद बिलिंग पैराग्लाइडिंग सेंटर में मार्शलों की संख्या बढ़ाने की मांग उठ रही है। पायलटों के संगठन बीपीसीए के अनुसार, वर्तमान में तैनात आठ मार्शलों में दो लैंडिंग साइट, दो बिलिंग रोड पर प्रति उड़ान 100 रुपये की पर्ची काटने और चार बिलिंग में दस्तावेजों की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। एक-दो मार्शलों के अवकाश पर रहने से व्यवस्था और कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलती हैं, जबकि मार्शलों की ड्यूटी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। ऐसे में उड़ानों के शुरुआती और अंतिम समय में निगरानी नहीं हो पाती। सीजन के दौरान पर्यटकों और पायलटों की भीड़ के बीच स्टाफ दस्तावेजों की जांच में ही उलझा रहता है। इससे सुरक्षा नियमों के पालन पर नजर रखने की व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंडिंग साइट पर आवारा पशुओं की मौजूदगी भी सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। करीब दो साल पहले लैंडिंग के दौरान एक ग्लाइडर पशु से उलझ गया था। इसके बाद पशु ग्लाइडर को लेकर दौड़ पड़ा था। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते खुद को और पर्यटक को ग्लाइडर से अलग कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद लैंडिंग क्षेत्र में पशुओं की आवाजाही पर रोक नहीं लग पाई है।

गोप्रो कैमरा नहीं मिला, रेस्क्यू पर भी उठे सवाल
मंगलवार को हुए हादसे में इस्तेमाल किया गया गोप्रो कैमरा अभी तक बरामद नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें हादसे से जुड़े अहम दृश्य दर्ज हो सकते हैं। ऐसे में कैमरे का नहीं मिलना जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण है। हादसे के बाद प्रशासन को सूचना दिए बिना पायलट की ओर से साथियों के साथ चलाए गए रेस्क्यू अभियान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, कैमरे की तलाश या उसे अपने कब्जे में लेने के उद्देश्य से अभियान चलाए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

250 से अधिक पायलटों के लिए सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार
प्रशासन की ओर से पैराग्लाइडिंग पायलटों के डोप टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। अब तक 250 से अधिक पायलटों के रक्त के नमूने लिए जा चुके हैं, लेकिन शुरुआती दौर में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे की छानबीन जारी है। फिलहाल दुर्घटना में इस्तेमाल किया गया गोप्रो कैमरा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed