फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Markets started getting decorated for Rakshabandhan

Kangra News: रक्षाबंधन के लिए सजने लगे बाजार

Thu, 24 Jul 2025 05:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Markets started getting decorated for Rakshabandhan
भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर धर्मशाला में सजना शुरू हुए बाजार।स्रोत:- संवाद
आकर्षक, ब्रेसलेट और स्टॉन वाली राखियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

दुकानों पर 20 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार सजना शुरू हो गए हैं। इस बार रंग बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ ब्रेसलेट और स्टॉन वाली राखियां की मांग ज्यादा है। बाजार में 20 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
कांगड़ा जिले की कई महिलाएं एवं युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत अपने भाइयों को डाक, कुरिअर और ऑनलाइन शॉपिंग एप के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। डाक से राखी भेजने के लिए महिलाओं ने दुकानों से राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। भाइयों को समय पर राखी पहुंचाने के लिए बहनें 10 से 15 दिन पहले ही खरीदारी करना शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन

इसके लिए दुकानदारों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। डाक विभाग की ओर से भी डाक घरों और दुकानों में वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए हैं ताकि बहनों की राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार राखी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस पर्व पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती हैं। इस बार बाजार में जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमोन और बड़ों के लिए स्टोन वाली खूबसूरत राखियां मौजूद हैं, लेकिन अभी बाजारों में लोकल ग्राहकों की कम उपलब्धता देखने को मिल रही है।

धर्मशाला के दुकानदार आर बिन्नी, सोनू पुरी, कांगड़ा के शिव अग्रवाल, अमित कुमार ने बताया कि बाजारों में राखी के पावन पर्व के लिए बाजार सजना शुरू हो गए हैं। इस बार डाक विभाग की ओर से दुकानों पर भी वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए गए हैं। डाक घर के माध्यम से राखी भेजने के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में देखने को मिल रही है, लेकिन लोकल लोगों की भीड़ एक अगस्त के बाद ही बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed