फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man killed in collision with an unidentified vehicle in Naura

Kangra News: नौरा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Dec 2025 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Man killed in collision with an unidentified vehicle in Naura
प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धीरा (कांगड़ा)। धीरा-नौरा सड़क पर तड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी है। हादसे में उसकी मौत हो गई। वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नौरा पंचायत के करनेहड़ के पूर्व सैनिक परमवीर सिंह को एक अज्ञात वाहन ने वीरवार रात टक्कर मार कर घायल कर दिया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और घरवालों को सूचित किया। वीरवार रात करीब सात बजे परमवीर सिंह कहीं से अपने घर पैदल वापस आ रहा थे तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया घटनास्थल के आसपास के वाशिंदों के अनुसार उन्हें सड़क पर एक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी और किसी के कराहने की आवाज सुनकर जब सड़क पर देखा तो परमवीर सिंह सड़क किनारे पड़ा तड़प रहा थे।
विज्ञापन

इसी बीच वहां एकत्रित लोगों ने परमवीर सिंह के घर इस घटना की सूचना दी तथा सूचना मिलने पर उनके घर के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने घायल परमवीर सिंह को टांडा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रात को परमवीर सिंह की मौत हो गई। इसी बीच पुलिस चौकी धीरा से भी पुलिस का एक दल घटनास्थल और उसके पश्चात टांडा अस्पताल पहुंच गई। अभी तक वाहन का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्थानीय सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 281,125 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed