फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   make rood to nadola

विकास की बात

Sun, 15 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
make rood to nadola
विकास की बात विकास खंड़ लंबागांव की ग्राम पंचायत गंदड़ के अंतिम छौर मंद खडड के किनारे बसे नदोला ग? - फोटो : Kangra
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत गंदड़ के अंतिम छौर पर मंद खड्ड के किनारे बसा नदोला गांव अब जल्द ही सड़क से जुड़ जाएगा। सड़क की सुविधा न होने कारण बरसात के दिनों में गांव के लोगों को काले पानी की सजा जैसा जीवन व्यतीत करना पड़ता था।
विज्ञापन

ऐसे हालात में गांव के कई लोग मजबूरन अन्य स्थानों पर विस्थापित हो गए है,ं ताकि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों को अंजाम दे सकें, लेकिन अब इस गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य जोर शोर से चला हुआ है। लोगों को आने वाली बरसात के दिनों मे काले पानी जैसे जीवन से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

गांव को सड़क से जोड़ने के लिए नाबार्ड के तहत 3.78 करोड़ रुपयों की राशि स्वीकृत हुई है। गांव के लोगों धनीराम, डॉ. देशराज, राकेश कुमार, अशोक कुमार, जीत कुमार, अमर सिंह, श्रवण कुमार, सुभाष चंद, प्रदीप कुमार, कुलदीप चंद, इंदु रानी, श्रेष्ठ देवी, पुष्पा चौधरी, वीना देवी और अनीता देवी े का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह गांव भी कभी सड़क सुविधा से जुड़ेगा। उन्होंने इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कई नेताओं के पास फरियाद की, लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। अब विधायक रविंद्र धीमान के प्रयास और मेहनत से गांव सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विधायक रविंद्र धीमान
जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान का कहना है कि गांव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता थी। इस बरसात से पहले यह गांव सड़क से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है तथा वे उस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं।
-गांव को सड़क से जोड़ने के लिए नाबार्ड के तहत 3.78 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य जोरों से चला है। बरसात से पहले ही यह गांव सड़क सुविधा से पूरी तरह से जुड़ जाएगा। - आरके धीमान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि जयसिंहपुर
-सड़क सुविधा के लिए गांव के लोगों ने कई राजनेताओं के पास फरियाद लगाई, लेकिन किसी ने भी गांव के लोगों की इस फरियाद को पूरा नहीं किया। अब विधायक रविंद्र धीमान ने लोगों की इस सड़क की मांग को देखते हुए इस सड़क निर्माण को राशि मुहैया करवाई है। - विंता कटोच, पंचायत प्रधान
क्या कहते हैं लोग
25 साल पहले अपने पैतृक गांव को छोड़कर अपर लंबागांव में जाकर बसे डॉ. देशराज का कहना है कि गांव के लिए सड़क सुविधा न होने के कारण अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें अपना गांव छोड़ना पड़ा था। सड़क न होने के कारण यहां लोगों को बरसात के दिनों में काले पानी जैसा जीवन व्यतीत करने को बाध्य होना पड़ता था, लेकिन अब वे फिर अपने पैतृक गांव मे नया घर बनाने की सोच रहे हैं।

- वहीं नदोला गांव की संतोष कुमारी का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी उनका गांव भी सड़क से जुड़ेगा। लेकिन क्षेत्र के विधायक की मेहनत रंग लाई और अब उनका गांव सड़क से जुड़ने लगा है। इस बरसात में अब उनके गांव के लोगों को काले पानी जैसे जीवन से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed