{"_id":"661d7c166949de4a8c007c00","slug":"make-officers-aware-about-voting-bairava-kangra-news-c-95-1-ssml1008-131780-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए जागरूक करें अधिकारी : बैरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए जागरूक करें अधिकारी : बैरवा
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार को पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पोलिंग बूथों, मतगणना केंद्र और ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पालमपुर विस क्षेत्र के पोलिंग बूथ डाढ़-1 से निरीक्षण आरंभ किया। उन्होंने चाचियां 1 और 2, रजेहड़ 1 और 2, बिंद्रावन और बनूरी पोलिंग बूथों का निरिक्षण किया। उपायुक्त ने यहां स्थानीय बूथ लेवल अधिकारियों से भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, लोगों को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तो मतदान प्रतिशतता में आवश्यक वृद्धि होगी। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्य का निर्वाहन ईमानदारी से करने पर बल दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूर्ण करने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नेत्रा मेती, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान सहित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।