फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Make laws to free temples from government control: VHP

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए बनाए कानून : विहिप

Tue, 03 Mar 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Make laws to free temples from government control: VHP
नूरपुर के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मांग पत्र सौंपते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी (ज
नूरपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को नूरपुर में केंद्रीय संसदीय मामलों एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू को मांग पत्र सौंपा। इसमें मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज को प्रबंधन सौंपने हेतु संसद में कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विहिप प्रांत के सह-मंत्री उदय पठानिया, जिलाध्यक्ष अभिनय सोंधी, विभाग मंत्री सुनील दत्त, प्रांत मातृ शक्ति सह-संयोजिका रीता, जिला मंत्री ममता शर्मा, जिला बजरंग दल के सह-संयोजक रंजीत सिंह ने मंदिर प्रबंधन समिति में केवल आस्थावान हिंदू भक्तों, संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं को शामिल करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सरकारी दखल की समाप्त कर राज्य सरकारों के मंदिर बंदोबस्ती विभागों का हस्तक्षेप तुरंत बंद करने की मांग की, मंदिर की संपत्ति का उपयोग मंदिर की आय और संपत्तियों का उपयोग केवल मंदिर के जीर्णोद्धार, वैदिक पाठशालाओं, गोशालाओं और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में गैर-हिंदुओं की नियुक्ति पर रोक लगाने और मंदिरों के प्रबंधन और सेवाओं में गैर-हिंदुओं की भूमिका समाप्त की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि मंदिरों को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत अपनी परंपराओं के अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता दी जाए। धार्मिक स्थलों (मस्जिद-चर्च) की तरह मंदिरों को भी स्वतंत्रता मिले। मंदिरों के धन का उपयोग धर्मनिरपेक्ष कार्यों में न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed