फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   make,helipad,as soon

सुलह के धीरा में जल्द बनेगा हेलीपैड

Thu, 09 Jul 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
make,helipad,as soon
सुलह के धीरा में एसडीएम विकास, तहसीलदार मेघना के साथ जमीन का जायजा लेती पर्यटन उपनिदेशक सुनयना शर - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विस के धीरा में अब जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। इसके निमित्त वीरवार को पर्यटन विभाग की उपनिदेशक ने धीरा का दौरा का जमीन जायजा लिया। सुलह विधायक एवं विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने धीरा में हेलीपैड बनाने की बात कही थी, ताकि यहां के लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धीरा में हेलीपैड बनने से लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही पर्यटन बढ़ने के साथ वीआईपी मूवेंट को भी सुविधा मिलेगी। जबकि कई रोजगार के साधन भी खुल सकते हैं। लिहाजा, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक ने धीरा के एसडीएम विकास जम्वाल व तहसीलदार मेघना गोस्वामी के साथ जमीन का जाजया लिया। बता दें कि धीरा में हेलीपैड बनाने के लिए बलोटी में जमीन का चयन किया गया है। उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने कहा कि कि सरकार हर विस क्षेत्र में हेलीपैड बना रही है। इसी कड़ी में सुलह विस के बलोटी (धीरा) जगह का चयन किया गया है, जिसमें कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इससे सुलह क्षेत्र में पर्यटन विभाग की ओर से अक्षैणा महादेव, महादेव मंदिर, भेडू महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि बलोटी में हेलीपैड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके, इसके लिए अधिकारियों से निरीक्षण के लिए कहा गया था। कहा कि इससे लोगों को सुविधा होगी, साथ ही किसी इमरजेंसी में इस हेलीपैड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed