{"_id":"69357ed4bb4bd08a2f03c58c","slug":"major-blow-to-drug-traffickers-four-accused-detained-for-three-months-and-sent-to-jail-kangra-news-c-95-1-ssml1008-209668-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशा तस्करों पर बड़ी चोट, चार आरोपी तीन महीने के लिए नजरबंद, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशा तस्करों पर बड़ी चोट, चार आरोपी तीन महीने के लिए नजरबंद, भेजे जेल
Mon, 08 Dec 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आदतन नशा तस्करों को प्रीवेंटिव डिटेंशन एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंद कर दिया है। ये चारों आरोपी हिरासत में लिए जाने के बाद जिला कारागार धर्मशाला भेज दिए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई कई महीनों की खुफिया निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और फील्ड जांच के बाद अंजाम दी।
ये सभी आरोपी बार-बार एनडीपीएस मामलों में पकड़े जाते रहे हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक तौर पर इन्हें तीन माह के लिए नजरबंद किया गया है। कुछ समय पहले पुलिस द्वारा आरोपियों को नजरबंद करने के तैयार किए गए प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।
छह दिसंबर को मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश द्वारा मंजूरी मिलते ही विशेष पुलिस टीमों ने सुबह चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए तस्कर शरीफ मोहम्मद (47) निवासी सालिहार खुंडियां पर चार एनडीपीएस मामले दर्ज है।पंकज कुमार (35) निवासी सिहोरपाई पर ज्वालामुखी और अंब में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अविनाश कुमार (36) निवासी सौंतदयाल पर देहरा, परवाणू और पिंजौर में चार मामले और अशोक कुमार (54), निवासी कूहना रक्कड़ पर रक्कड़, ज्वालामुखी और डलहौजी थाना क्षेत्रों में पांच एनडीपीएस मामले दर्ज हैं।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले इन सक्रिय तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पीआईटी एनडीपीएस जैसे कठोर कानूनों का प्रयोग निरंतर जारी रहेगा।